ब्रेकिंग : भारतीय चिकित्सा परिषद के कालेज को शासन की न 

कुलदीप एस राणा भारतीय चिकित्सा परिषद एवं शासन के बीच झूल रही आयुर्वेद पैरामेडिकल कालेज खोले जाने के प्रकरण को आखिरकार पूर्ण विराम लग ही गया,  लगभग 6 माह से भी अधिक समय से अनुमति के लिए शासन में पड़ी उक्त फ़ाइल पर शुक्रवार देर शाम जारी आदेश में सचिव आयुष आर के सुधांशू  ने  […]

कुलदीप एस राणा

भारतीय चिकित्सा परिषद एवं शासन के बीच झूल रही आयुर्वेद पैरामेडिकल कालेज खोले जाने के प्रकरण को आखिरकार पूर्ण विराम लग ही गया,  लगभग 6 माह से भी अधिक समय से अनुमति के लिए शासन में पड़ी उक्त फ़ाइल पर शुक्रवार देर शाम जारी आदेश में सचिव आयुष आर के सुधांशू  ने  कालेज  के संचालन को औचित्यहीन मानते हुए अनुमति प्रदान करने से मना कर दिया।

उक्त आदेश के जारी होने से  भारतीय चिकित्सा परिषद  द्वारा कालेज में दाखिले को लेकर शुरू की गई प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में आ गयी है कि बिना शासन की पूर्व अनुमति के कैसे उस कालेज हेतु दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा सकती है जो अभी अस्तित्व में आया ही नही है।

इस प्रकार की कार्यशैली  से भारतीय चिकित्सा परिषद सवालों के घेरे में आ गयी है।साथ ही उन सभी छात्रों का भविष्य भी अधर में लटक गया है जिन्होंने उक्त पैरामेडिकल कालेज में दाखिले हेतु शुल्क तक जमा करवा लिया था।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts