खून से लाल होती राजधानी, देहरादून में एक के बाद एक चापड़ से हमले

देहरादून में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मच्छी बाजार हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि चंद्रबनी चौक क्षेत्र से युवती पर हमले का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। यहां तीन युवकों ने एक युवती के सिर पर चापड़ से वार […]

देहरादून में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मच्छी बाजार हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि चंद्रबनी चौक क्षेत्र से युवती पर हमले का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। यहां तीन युवकों ने एक युवती के सिर पर चापड़ से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सैय्यद मोहल्ला, चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में बताया गया है कि उनकी चचेरी बहन अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई थी। इसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

 

आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए युवती के साथ मारपीट की और चापड़ से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवती को उसके साथियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में 8 से 9 टांके लगाए।

 

पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के तहत पुलिस ने कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल तीनों युवक फरार बताए जा रहे हैं।

 

आईएसबीटी चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

गौरतलब है कि इसी महीने 2 फरवरी को नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार में 23 वर्षीय युवती गुंजन की दिनदहाड़े चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में आरोपी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने देहरादून में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts