हादसा(वीडियो): धराली के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दिल्ली के एक ही परिवार के चार लोग घायल

  • गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

उत्तरकाशी/नीरज उत्तराखंडी । चारधाम यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धराली बाजार के समीप धराली नाले के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दिल्ली निवासी एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP16DQ-2207 उत्तरकाशी से श्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे धराली बाजार के पास अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना कुछ ही मिनटों बाद पुलिस को मिली, जिसके बाद कोतवाली हर्षिल पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एक ही परिवार के चार लोग घायल

दुर्घटना में कार चालक अनुराग सक्सैना (33 वर्ष) पुत्र प्रदीप सक्सैना निवासी द्वारका, पश्चिम दिल्ली, उनकी पत्नी वरखा सक्सैना (33 वर्ष), उनका पांच वर्षीय पुत्र तथा प्रतिमा सक्सैना (56 वर्ष) घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया है। सभी की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय मौसम सामान्य था। पुलिस और प्रशासन द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

चारधाम यात्रा मार्ग पर बरतें सावधानी

चारधाम यात्रा के चलते गंगोत्री हाईवे पर इन दिनों वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से पर्वतीय मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:

👉 ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा के ‘रणनीतिकार’ अजेय कुमार की उत्तराखंड से छुट्टी! जीत के अध्याय के साथ विवादों की परछाइयां भी रहीं साथ
👉 दर्दनाक हादसा(वीडियो): तेज रफ्तार डंपर ने बस को मारी टक्कर, महिला की मौत, 31 घायल
👉 New Rules June 2026: आपकी जेब पर पड़ेगा आज से बदले इन पांच बड़े नियमो का सीधा असर

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts