CIMS कॉलेज के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नशा मुक्त समाज का दिया संदेश

 CIMS और UIHMT कॉलेज के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, युवाओं को दिया नशा मुक्ति का संदेश लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में चला जागरूकता अभियान, कर्नल अजय कोठियाल और एडवोकेट ललित मोहन जोशी रहे मौजूद देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन, CIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज देहरादून एवं उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी (UKDAD) के विद्यार्थियों द्वारा हरिद्वार […]

  •  CIMS और UIHMT कॉलेज के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, युवाओं को दिया नशा मुक्ति का संदेश
  • लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में चला जागरूकता अभियान, कर्नल अजय कोठियाल और एडवोकेट ललित मोहन जोशी रहे मौजूद

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन, CIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज देहरादून एवं उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी (UKDAD) के विद्यार्थियों द्वारा हरिद्वार रोड स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण सिद्ध मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान यूथ फाउंडेशन और माय भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद एवं यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल और CIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से समाज सेवा, स्वच्छता और नशा मुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

अभियान के दौरान मौजूद विद्यार्थियों और युवाओं को स्वच्छता बनाए रखने और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में माय भारत टीम की उपनिदेशिका मोनिका नांदल, स्वयंसेवक आशीष सगोई, अभिषेक राणा, उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे.एस. नेगी सहित विभिन्न संस्थानों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजकों ने युवाओं से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा समाज को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Also Read This

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts