बड़ी खबर : हल्द्वानी पहुंचे सी.एम.धामी।घायलों से मिलकर हालचाल जाना। देखिये वीडियो…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी घटनाक्रम को नजदीक से जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरे ग्राउंड ज़ीरो पर।

हालात जानने के बाद मुख्यमंत्री घायल फोटोग्राफर से मिले और सभी घायलों को उच्च स्तरीय इलाज देने के निर्देश दिए।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम हुए उपद्रव के दौरान कई लोग घायल हो गए थे। घायलों से मिलने और हालातों का जायज़ा लेने के लिए आज मुख्य सचिव और डी.जी.पी.के बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए। उन्होंने पहले कोतवाली में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और फिर घायल फोटोग्राफर संजय कनेरा सेे चिकित्सालय में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के साथ बंदूक से हमला और मारपीट बेहद गलत काम है।

देवभूमि में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई है, देवभूमि की फिजा और माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हिंसा फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या भी साथ रही।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts