सीएम साहब फरमाइए गौर : पद कहीं और, तैनाती कहीं और।

रिपोर्ट/ वाई एस पाँति  मुख्यमंत्री के नियोजन विभाग उत्तराखंड में एक अजब गजब का मामला प्रकाश में आया है।अर्थ एवं संख्या संवर्ग के एक संयुक्त निदेशक का पद वित्त विभाग के लिए व एक उपनिदेशक के पद पर्यटन व राजस्व विभाग के लिए सृजित किया गया|   इसके अलावा अर्थ एवं संख्या अधिकारी के एक एक […]

रिपोर्ट/ वाई एस पाँति 

मुख्यमंत्री के नियोजन विभाग उत्तराखंड में एक अजब गजब का मामला प्रकाश में आया है।अर्थ एवं संख्या संवर्ग के एक संयुक्त निदेशक का पद वित्त विभाग के लिए व एक उपनिदेशक के पद पर्यटन व राजस्व विभाग के लिए सृजित किया गया| 

 इसके अलावा अर्थ एवं संख्या अधिकारी के एक एक पद कुल 7 पद शिक्षा, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास,नगर विकास,लोक सेवा आयोग ,स्वास्थ्य विभाग व सेवायोजन के लिए सृजित किए गए।

   उक्त सभी पदों को नियोजन विभाग ने समय समय पर डी पी सी की बैठक कर मुख्यमंत्री से अनुमोदन करा कर विभाग में  नियुक्ति दे दी।मजे की बात यह है कि, उन सभी की तैनाती उक्त  विभाग में  होनी थी? पद अन्य विभाग के लिए तैनाती निदेशालय के अधीन? यह कैसे संभव हो रहा है?वित्त विभाग आखिर कैसे वेतन निकाल रहा है? विभाग में  कार्यरत समय समय पर नियुक्त सचिव गण प्रमुख सचिव / अपर मुख्य सचिव व मुख्य सचिव बनकर सेवा निवृत्त  व कुछ अभी भी कार्यरत है।

 किसी ने भी जिम्मेदारी क्यों  नहीं ली? आखिर ऐसी स्थिति कब तक चलेगा? अब देखना है कि, जीरो टॉलरेंस की सरकार कब तक इस घोर अनियमितता पर क्या कार्रवाई करती है?

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts