नगर पंचायत थराली में 10 दिवसीय बालिकाओं का आत्मरक्षा शिविर का समापन

  थराली / चमोली के नगर पंचायत थराली में खेल विभाग चमोली एवं नगर पंचायत के सहयोग से नगर क्षेत्र में आवासीत जूनियर बालिकाओं का आत्मरक्षा शिविर का समापन हो गया. समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत इस शिविर में मौजूद रही, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत थराली में […]

 

थराली / चमोली के नगर पंचायत थराली में खेल विभाग चमोली एवं नगर पंचायत के सहयोग से नगर क्षेत्र में आवासीत जूनियर बालिकाओं का आत्मरक्षा शिविर का समापन हो गया. समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत इस शिविर में मौजूद रही, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत थराली में 10 दिवसीय बालिकाओं की आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड से लगभग 30 बालिकाओं ने इसमें प्रतिभा किया.

 

 

उन्होंने कहां की भविष्य में भी तमाम ऐसे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगे भी किये जाएंगे.जिससे कि बालिकाओं का मनोबल मजबूत हो और अपनी आत्मरक्षा के लिए उनको मजबूत एवं सक्षम बनाना है.

 

 

और कहा कि आगामी जून माह की छुट्टीयों में भी ऐसे शिविरो के आयोजन के लिए संबंधित विभागों को भी सूचित करेंगे.और नगर क्षेत्र में ऐसे विशेष शिविर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए.

 

जिससे कि बालिकाओं का आत्मविश्वास बड़े और वह अपनी आत्मरक्षा स्वयं से कर सके. शिविर के समापन के अवसर पर थराली व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, सभासद दिवाकर नेगी, सभासद मोहन पंत एवं मोहनी देवी, आदि लोगों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष के सहयोग से ऐसे साहसिक कार्यों का आयोजन नगर क्षेत्र में पहली बार किया गया.

 

इस अवसर पर संतोष पंत, दीपा पटवाल, लक्ष्मी देवी, संजय जोशी आदि लोग मौजूद रहें.l

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर ,देंखे लिस्ट 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के...

Related Posts