अपराध : देवभूमि हुई शर्मशार, पुलिस कर्मी ने की छेड़छाड़

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  देवभूमि उत्तराखंड में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें देवभूमि की पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगे हैं, वही इस प्रकरण से विभाग में खलबली मची हुई है, उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर रुद्रपुर में एक पुलिसकर्मी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, जिसके […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

देवभूमि उत्तराखंड में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें देवभूमि की पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगे हैं, वही इस प्रकरण से विभाग में खलबली मची हुई है, उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर रुद्रपुर में एक पुलिसकर्मी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, पीड़िता ने बताया कि जब वह स्टेडियम जा रही थी, तभी आरोपी पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

पीड़िता के मुताबिक, वह रोजाना की तरह स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा, किशोरी ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली और स्टेडियम पहुंची, घटना के बाद पीड़िता ने साथियों और स्वजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, सूचना मिलते ही पीड़िता के माता-पिता पुलिस लाइन पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी त्रिभुवन जोशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 7, 8 और 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर ,देंखे लिस्ट 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के...

Related Posts