अपराध : सोशल एक्टिविस्ट ज्ञानेंद्र कुमार को मिल रही जान से मारने की धमकियां

देहरादून । मानव – तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे उत्तराखण्ड के एक्टीविस्ट ज्ञानेंद्र कुमार का पीछा कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है ।          ज्ञातव्य है कि श्री कुमार विगत काफी लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं । लेकिन कुछ दिन […]

देहरादून । मानव – तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे उत्तराखण्ड के एक्टीविस्ट ज्ञानेंद्र कुमार का पीछा कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है । 

        ज्ञातव्य है कि श्री कुमार विगत काफी लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं । लेकिन कुछ दिन पूर्व उन्होंने मत्स्य विभाग के अंतर्गत प्रदेश के बड़े जलाशयों में मछली पालन को हुये टेंडर में भारी घोटाले की बात उठायी थी । 

        इस घोटाले में कई असरदार लोगों के लिप्त होने की आशंका थी । इसके बाद से ज्ञानेंद्र कुमार का अलग अलग अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछा किया जा रहा था और जब भी वो कुछ देर को भी अकेले होते तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती । 

         मानव – तस्करों से पूरी बहादुरी और निडरता से सामना करने के लिये विख्यात श्री कुमार चूंकि एक से अधिक वर्ष से बीमार चल रहे हैं तो इन अज्ञात बदमाशों का प्रतिरोध नहीं कर पा रहे । 

          इन धमकियों से परेशान होकर ज्ञानेंद्र कुमार ने कल थाना रायपुर में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध  एफआईआर दर्ज़ करा दी ।

Also Read This

मौसम अपडेट : दून समेत इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों...

हादसा : तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा,हुई मौत 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी...

Related Posts