बड़ी खबर: प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ गर्भग्रह की हुई फोटोग्राफी, मोरारी बापू का फोटो लेने वाले युवक से वसूला 11 हजार का अर्थदंड

जगदम्बा कोठारी  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में कथावाचक मोरारी बापू का फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सख्त रुख अपनाया है। फोटो वायरल करने वाले इंदौर के तीर्थयात्री ने माफी मांग कर अर्थदंड के रूप में 11 हजार रुपये की विशेष दान पर्ची […]

जगदम्बा कोठारी 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में कथावाचक मोरारी बापू का फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सख्त रुख अपनाया है। फोटो वायरल करने वाले इंदौर के तीर्थयात्री ने माफी मांग कर अर्थदंड के रूप में 11 हजार रुपये की विशेष दान पर्ची काटी।

फोटो खींचने पर है प्रतिबंध

गर्भ गृह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना व आस्था को ठेस पहुंच रही है। इसे देखते हुए बीकेटीसी ने गर्भ गृह में फोटो खींचने पर प्रतिबंध लगाया है। श्रद्धालुओं की सूचना के लिए मंदिर परिसर में साइन बोर्ड लगाए गए। 21 जुलाई को कथावाचक मोरारी बापू *केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे थे।

फोटो खींच कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

जब वे गर्भ गृह में दर्शन कर रहे थे। उसी समय किसी यात्री ने चुपके से फोटो खींच कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। प्रतिबंध के बाद भी गर्भ गृह में फोटो खींचने के मामले को बीकेटीसी से गंभीरता से लिया। मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर यात्री की पहचान इंदौर निवासी लक्ष्मीनारायण पानेरी के रूप की गई। बीकेटीसी को दिए लिखित माफीनामे में लक्ष्मी नारायण ने गलती पर क्षमा मांगी है। कहा, मैं बाबा केदार के दर्शन कर चुका था। मोरारी बापू को देख कर भावावेश में आकर गर्भ गृह में फोटो खींची। बीकेटीसी कर्मचारियों की ओर से मंदिर के गर्भ गृह में फोटो न खींचने के निर्देश दिए जा रहे थे। उन्होंने अपनी गलत पर अर्थ दंड के रूप में 11 हजार रुपये की विशेष दान की पर्ची कटवाई है।

यह व्यक्ति मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला था। समिति ने लिखित माफी मांगने और बीकेटीसी को 11 हजार रुपए का दान देने कहा। यह अमाउंट देने के बाद ही उसे छोड़ा गया। जिस शख्स ने फोटो क्लिक किया था, उसने बताया कि मोरारी बापू को देखकर वह कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गया था। जिसके चलते उसने उनकी फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिसके बाद बवाल हो गया और मुरारी बापू पर कार्रवाई करने के बजाय मंदिर समिति ने 11000 का अर्थदंड फोटो वायरल करने वाले से वसूल किया।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts