विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम: दूरदर्शी व जनकल्याणकारी बजट — माला राज्य लक्ष्मी शाह

केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ बजट आत्मनिर्भर, समावेशी एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है। लोकसभा टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक […]

केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ बजट आत्मनिर्भर, समावेशी एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है।

लोकसभा टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक समरसता और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का सशक्त माध्यम है, जो सबका साथ–सबका विकास के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार करता है।

उन्होंने कहा कि इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य—

आर्थिक विकास को गति, सामान्य नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, तथा विकास के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना—देश को प्रगति के नए शिखर की ओर ले जाएंगे।

 

सांसद ने बताया कि निवेश, उद्योग, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन पर विशेष बल देकर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं। साथ ही गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देकर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को मजबूती प्रदान की गई है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूत आधार प्रदान करता है।

माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देवभूमि उत्तराखंड के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देगा।

 

अंत में उन्होंने माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस जनोन्मुखी, विकासोन्मुखी एवं राष्ट्रहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Also Read This

बड़ी खबर : बीच सड़क महिलाओं और युवकों के बीच मारपीट,वीडियो वायरल 

Haridwar News: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर महिलाओं...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छाया ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जलवा, गायन-मिमिकरी से छात्रों ने बांधा समां

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य...

Related Posts