हादसा : देहरादून में यहां हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया,जिसमें दो की मौत हो गई,वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गएl

कार संख्या Uk07DP-5100 पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे।

पुलिस चौकी आशा रोड़ी से करीब 200 मीटर पहले कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल संख्या Up-11BF-6817 से हो गई। बाइक पर दो लोग सवार थे जो सहारनपुर की ओर जा रहे थे।

हादसे के चलते दोनों वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में गिर गए। घटना में घायल बाइक सवार महिला और पुरुष व कार सवार पंडित को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पंडित का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन व चालक को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घायलों का नाम:

  • संदीप रतूड़ी पुत्र मांगेंद्र दत्त रतूड़ी, नि- अजबपुर कला, स्प्रिंग हिल स्कूल के पास (पंडित)
  • सिद्धार्थ नवानी(28 ) पुत्र स्वर्गीय अनूप नवानी निवासी ए 165 नेहरू कॉलोनी देहरादून (दूल्हा)
  • श्रीमती रूहानी(24)पत्नी सिद्धार्थ नवानी निवासी ए 165 नेहरू कॉलोनी देहरादून (दुल्हन)
  • वाहन स्वामी/चालक मनोज नवानी(50) ए 165 नेहरू कॉलोनी देहरादून।

मृतकों के नाम:

  • रानी पत्नी जमशेद, निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर
  • शाहबाज पुत्र जमशेद निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts