बिग न्यूज: 8th Pay Commission में रिटायरमेंट उम्र 65 और न्यूनतम वेतन 69000 करने की मांग 

नई दिल्ली | सरकारी कर्मचारी न्यूज़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) अब एक्शन मोड में आ चुका है और विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगें सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने सरकार और वेतन आयोग के सामने अपनी अहम मांगों की सूची […]

नई दिल्ली | सरकारी कर्मचारी न्यूज़
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) अब एक्शन मोड में आ चुका है और विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगें सामने आने लगी हैं।

इसी कड़ी में ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने सरकार और वेतन आयोग के सामने अपनी अहम मांगों की सूची पेश की है, जिससे लाखों कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिल सकता है।

OPS में वापसी का विकल्प देने की मांग

फेडरेशन की सबसे बड़ी मांग यह है कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का विकल्प दिया जाए।

संगठन का कहना है कि कई कर्मचारी वर्षों से इस मांग को उठा रहे हैं और अब वेतन आयोग को इस पर ठोस निर्णय लेना चाहिए।

रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव

इसके अलावा, कर्मचारी संगठन ने केंद्र सरकार के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग भी की है। उनका तर्क है कि इससे अनुभवी शिक्षकों का लाभ लंबे समय तक शिक्षा व्यवस्था को मिल सकेगा।

सैलरी बढ़ाने को लेकर भी बड़ी मांगें

AINPSEF ने वेतन संरचना में बड़े बदलाव की मांग करते हुए 3.833 का फिटमेंट फैक्टर लागू करने की बात कही है। साथ ही न्यूनतम मूल वेतन 69,000 रुपये करने और सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 6% से 7% की वार्षिक वेतन वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा गया है।

UT और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को भी लाभ

संगठन ने यह भी मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी आदेशों का लाभ केवल केंद्रीय कर्मचारियों तक सीमित न रहे, बल्कि केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) और स्वायत्त निकायों (CAB) के कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए।

क्यों उठ रही हैं ये मांगें?

फेडरेशन के अध्यक्ष के अनुसार, NPS के तहत आने वाले कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं। उन्होंने बताया कि संगठन पहले NPS को पूरी तरह खत्म करने की मांग कर चुका है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। ऐसे में अब OPS में विकल्प देने की मांग को प्राथमिकता दी जा रही है।

8वें वेतन आयोग के सामने आई ये मांगें आने वाले समय में लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं। अब नजर इस बात पर है कि सरकार और आयोग इन प्रस्तावों पर क्या फैसला लेते हैं।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts