दिनेशपुर : काल बनकर दौड़ती कार ने रौंदा बाइक सवार, युवती संग तीन घायल

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना काल बनकर तेज रफ्तार दौड़ती कार ने ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही बाइक को भीषण टक्कर मार दी, हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दो युवक संग एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, दिनेशपुर से तेज रफ्तार कार ने टाटा मैजिक को ओवरटेक करते हुए […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

काल बनकर तेज रफ्तार दौड़ती कार ने ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही बाइक को भीषण टक्कर मार दी, हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दो युवक संग एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, दिनेशपुर से तेज रफ्तार कार ने टाटा मैजिक को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें जगदीशपुर निवासी सुरंजन विश्वास (27) काली नगर निवासी नेहा हालदार (23) और श्रीरामपुर निवासी देव सरकार (23) सड़क पर जा गिरे जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से नेहा हालदार तथा सुरंजन विश्वास की हालत चिंताजनक नजर आई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दिनेशपुर घटनास्थल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, घायल युवती नेहा हालदार समेत सुरंजन विश्वास हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि तीसरे घायल देव सरकार का उपचार निजी अस्पताल में जारी रहा वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही थी, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छाया ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जलवा, गायन-मिमिकरी से छात्रों ने बांधा समां

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य...

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट आज, इन अहम प्रस्तावों पर रहेगी नजर 

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 सितंबर को उत्तराखंड सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...

Related Posts