इलाज के भरोसे को किया तार-तार, हरिद्वार में फर्जी डॉक्टर महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गया जेल 

रुड़की, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां इलाज के नाम पर एक महिला की अस्मिता से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगा है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार कर […]

रुड़की, हरिद्वार।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां इलाज के नाम पर एक महिला की अस्मिता से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगा है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज के दौरान अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपी डॉक्टर ने उपचार के बहाने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया और उसके बाद गलत नीयत से छेड़छाड़ की कोशिश की।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने महिला के कपड़े ऊपर उठाकर उसके निजी अंगों को छूने का प्रयास किया। जब महिला को होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उस समय परिजन अस्पताल के बाहर मौजूद थे। चीख-पुकार सुनकर वे भीतर पहुंचे, जहां पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रिजवान पुत्र जबिर, निवासी मुख्याली खुर्द, थाना लक्सर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना न केवल चिकित्सा क्षेत्र की साख पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त निगरानी और कार्रवाई बेहद जरूरी है।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts