गोवा क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत, पहचान हुई पुष्टि

गोवा। गोवा के एक क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत की पुष्टि हो गई है। परिजनों और मित्रों ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है। घटना के बाद उत्तराखंड सरकार भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। कल ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से […]

गोवा। गोवा के एक क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत की पुष्टि हो गई है। परिजनों और मित्रों ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है। घटना के बाद उत्तराखंड सरकार भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। कल ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

मृतकों में सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेन्द्र, सुमित नेगी और मनीष सिंह शामिल हैं। सभी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सतीश सिंह का शव परिजनों को सौंप भी दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्लब में देर रात अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। कई लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन ये पाँचों युवक धुएँ और तेज लपटों में फँस गए। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने तत्काल मौके पर पहुँकर राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

उधर, उत्तराखंड में हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। राज्य सरकार ने भी गोवा प्रशासन से संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उत्तराखंड भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अग्निकांड के कारणों की जाँच स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही है। साथ ही अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्लब के सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। यदि लापरवाही पाई गई, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह दर्दनाक घटना पाँच परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति बनकर सामने आई है और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर गई है।

Also Read This

हादसा : पैराफिट तोड़ 10 फीट नीचे गिरी कार, देंखे वीडियो 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मल्लीताल क्षेत्र में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...

क्राइम :  दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुरोला, 30 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Related Posts