पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवान्ठा का निधन

उत्तरकाशी, 22 दिसंबर 2025: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजेश जुवान्ठा के निधन की खबर से पूरे पर्वतीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अल्प आयु में उनका असामयिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। श्री राजेश जुवान्ठा स्वर्गीय श्री बर्फियालाल जुवान्ठा […]

उत्तरकाशी, 22 दिसंबर 2025: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजेश जुवान्ठा के निधन की खबर से पूरे पर्वतीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अल्प आयु में उनका असामयिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
श्री राजेश जुवान्ठा स्वर्गीय श्री बर्फियालाल जुवान्ठा के सुपुत्र थे, जो उत्तराखंड में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे। वर्ष 2007 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुरोला (आरक्षित) सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर वे राज्य के सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। उस समय उनकी युवा ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण ने पूरे क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई थी। उन्होंने पर्वतीय विकास, स्थानीय मुद्दों और जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बाद में राजनीतिक परिस्थितियों में उन्होंने भाजपा का दामन थामा, लेकिन क्षेत्रवासियों के दिलों में उनकी छवि एक समर्पित जनसेवक की रही। उनके निधन से उत्तरकाशी जिले सहित पूरे उत्तराखंड में शोक व्याप्त है।
राजनीतिक दलों के नेताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ॐ शांति ॐ 🙏

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts