Gold Price Today: सोना-चांदी में गिरावट लगातार जारी । निवेशकों की बढ़ी चिंता

Gold Silver Price Today: सप्ताह के कारोबार के दौरान एक बार फिर सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में दबाव के बीच सोना-चांदी दोनों फिसल गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार MCX और दिल्ली सर्राफा बाजार तक […]

Gold Silver Price Today: सप्ताह के कारोबार के दौरान एक बार फिर सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में दबाव के बीच सोना-चांदी दोनों फिसल गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार MCX और दिल्ली सर्राफा बाजार तक गिरावट का असर साफ देखने को मिला। खासकर चांदी में लगातार चौथे दिन कमजोरी दर्ज होने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

MCX और COMEX पर टूटा सोना-चांदी, चांदी में 2% से ज्यादा गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में सोना गिरकर 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गया और करीब 3,985 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी भी दबाव में रही और 55.60 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती रही।

घरेलू वायदा बाजार MCX में भी गिरावट का दौर जारी रहा। अगस्त डिलीवरी वाला सोना दिन के कारोबार में करीब 1,733 रुपये टूटकर 1,40,117 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गया। बाद में इसमें हल्की रिकवरी जरूर आई, लेकिन खबर लिखे जाने तक यह करीब 1,40,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

चांदी में बिकवाली और तेज रही। एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 5,530 रुपये से अधिक टूटकर 2,15,090 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। लेकिन बाजार बंद होने तक चांदी का वायदा भाव करीब 2,16,125 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जो लगभग 2.04 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

ये भी पढ़े :

दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्थिर, लेकिन चांदी लगातार चौथे दिन टूटी

दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार दूसरे दिन 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि चांदी में कमजोरी बरकरार रही और इसमें 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी का भाव घटकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यह दो सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। केवल चार कारोबारी दिनों में चांदी करीब 12,500 रुपये यानी लगभग 5.3 प्रतिशत तक सस्ती हो चुकी है।

क्या है गिरावट की वजह? एक्सपर्ट्स ने बताई बड़ी वजह

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : आलाकमान की हिदायत के बाद हरीश रावत ने रोकी धन्यवाद यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा है।...

बड़ी खबर : सेवा ज्योति सभा में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बनेगा विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल को समर्पित रहा उत्तरकाशी का सेवा संकल्प कार्यक्रम, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्पउत्तरकाशी, 7 अक्टूबर।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts