ऑडियो वायरल : ससुर की पैरवी मे हरिद्वार के दरोगा ने महिला पटवारी को दी यौनसूचक गालियां

अनुज नेगी  पौड़ी : जनपद पौड़ी के जाखणी खाल तहसील के पट्टी मल्ला ढागू 2 मे तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने हरिद्वार जिले मे तैनात पुलिस दरोगा आशीष भट्ट पर फ़ोन पर विवेचना को प्रभावित करने के उद्देश्य से अनावश्यक दबाव बनाने अभद्रता व  गाली -गलौज करने का आरोप लगाते हुए मामले की […]

अनुज नेगी 

पौड़ी : जनपद पौड़ी के जाखणी खाल तहसील के पट्टी मल्ला ढागू 2 मे तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने हरिद्वार जिले मे तैनात पुलिस दरोगा आशीष भट्ट पर फ़ोन पर विवेचना को प्रभावित करने के उद्देश्य से अनावश्यक दबाव बनाने अभद्रता व  गाली -गलौज करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी पौड़ी से की है।वही गालिबाज दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बतादें कि जाखणीखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम कडती निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिरसवाल पर पूर्व मे धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है, वही इस मामले मे राजस्व उप निरीक्षक सुमन रावत विवेचना कर रही है!

जिसमे राजेन्द्र प्रसाद सिरसवाल के दामाद दरोगा आशीष भट्ट ने अपने ससुर को बचाने के लिए महिला पटवारी से फ़ोन पर अभद्रता व गाली गलौच करते हुए विवेचना को प्रभावित करने का दबाव बना रहा है और पुलिस पवार दिखा रहा है।

वही राजस्व उप निरीक्षक सुमन रावत ने बताया कि 11 जुलाई को उनके लिए एक कॉल आई,जिसमे कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को समन तामील करवाले आरोपी का दामाद बताते हुए हरिद्वार जिले मे तैनात पुलिस का दरोगा बताया, और  कहा कि नोटिस के बाद उनके ससुर डरे हुए है।

उन्होंने फोन पर आरोप पत्र की जगह सीधे अंतिम रिपोर्ट लगाने का दबाब डाल रहे थे, वही ज़ब पटवारी ने कहा कि विवेचना मे मिले साक्ष्य व गवाहों के आधार पर वह आरोपी के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र तैयार कर चुकी है तो यह सुनते ही दरोगा आशीष भट्ट भड़क गया और राजस्व उप निरीक्षक सुमन रावत को गंदी गंदी गाली देने लगा जिसे राजस्व उप निरीक्षक ने रिकॉर्ड कर दिया।

पर्वतजन इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है!

सुनिए ऑडियो :

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

ब्रेकिंग: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों...

Related Posts