हरीश रावत ने भाजपा के कथित AI वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचकर एक लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके खिलाफ एक विवादास्पद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से निर्मित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। शिकायत डालनवाला के सर्किल ऑफिसर (सीओ) को सौंपी गई। […]

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचकर एक लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके खिलाफ एक विवादास्पद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से निर्मित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है।

शिकायत डालनवाला के सर्किल ऑफिसर (सीओ) को सौंपी गई। इस दौरान हरीश रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक भी थाने पहुंचे थे। अपनी शिकायत में रावत ने कहा कि भाजपा राजनीति करने के लिए केवल झूठ और अफवाहों का सहारा लेती है। सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने से इनकार कर दिया, तो रावत और उनके समर्थकों ने थाने के बाहर ही धरने पर बैठकर विरोध जताया।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो साझा किया था। वीडियो में हरीश रावत को अल्पसंख्यक समुदायों की तुष्टिकरण नीति से जोड़कर पेश किया गया है। भाजपा का दावा है कि इस वीडियो के माध्यम से कांग्रेस की कथित वोट बैंक राजनीति को जनता के सामने उजागर किया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts