वीडियो: सीसीटीवी में कैद हुआ घर के बाहर टहलता गुलजार, डर के माहौल में परिवार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  ये गुलदार तो आम तौर पर नैनीताल के मनोज के घर के बाहर टहलते हुए आ धमक रहा है। परिवार के समझ में नहीं आ रहा, करें तो क्या करें ?        नैनीताल के स्नो व्यू क्षेत्र में ट्रॉली ऊपरी टावर है। इसके समीप मनोज उर्फ ‘मोंटी’ का घर है जहां एक सी.सी.टी.वी.कैमरा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

ये गुलदार तो आम तौर पर नैनीताल के मनोज के घर के बाहर टहलते हुए आ धमक रहा है। परिवार के समझ में नहीं आ रहा, करें तो क्या करें ?

       नैनीताल के स्नो व्यू क्षेत्र में ट्रॉली ऊपरी टावर है। इसके समीप मनोज उर्फ ‘मोंटी’ का घर है जहां एक सी.सी.टी.वी.कैमरा लगा हुआ है। बुधवार रात को हलचल और कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर मोंटी ने बाहर न जाकर अपने सी.सी.टी.वी.कैमरे की फुटेज चैक की। रात बराज बजे के लगभग का वीडियो देखकर मोंटी और उसके दोस्त हनी के होश उड़ गए। वीडियो में एक वयस्क गुलदार आराम से इधर उधर देखता हुआ, घर के बाहर से गुजर रहा था। मोंटी ने इससे पहले के वीडियो भी चैक किये तो एक साफ वीडियो 5 मार्च का भी मिला, जिसमें गुलदार चुंगी से स्नोव्यू पोइंट की तरफ आता देखा गया। बुधवार 12 बजकर 22 मिनट के वीडियो में गुलदार स्नो व्यू मंदिर से चुंगी की तरफ जाता दिखाई दिया। पांच मार्च को भी गुलदार उसी जगह पर सवेरे 3 बजकर 16 मिनट पर टहलता दिखा। अब इन वीडियो के वाइरल होने के बाद, उस क्षेत्र के लोग खूंखार गुलदार को लेकर दहशत में हैं।

 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts