बड़ी खबर: अनियमितताओं के आरोप पर नगर पंचायत ने तोड़ी चुप्पी

रिपोर्टर:– मुकेश कुमार स्थान:– लालकुआं  पिछले लंबे समय से नगर पंचायत लालकुआं पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनियमितताओं के आरोप लगाए जाते रहे हैं तथा जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा नियुक्त जांच कमेटी की जांच में भी आरोप निर्धारित किए गए जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि […]

रिपोर्टर:– मुकेश कुमार

स्थान:– लालकुआं 

पिछले लंबे समय से नगर पंचायत लालकुआं पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनियमितताओं के आरोप लगाए जाते रहे हैं तथा जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा नियुक्त जांच कमेटी की जांच में भी आरोप निर्धारित किए गए जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि लगाए गए मुख्य आरोपों में स्काइलिफ्ट खरीदने की एवज में कंपनी को दिए गए 998393 रुपए मय ब्याज ₹55411 सहित कंपनी से ₹1053804 वसूल कर लिए गए हैं क्योंकि किन्हीं तकनीकी कारणों की वजह से वह प्रक्रिया रद्द कर दी गई वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा बरात घर में भरान कार्य की रॉयल्टी ना जमा किए जाने पर ठेकेदार पर ₹206744 का जुर्माना डाला गया है जिसमें वसूली की प्रक्रिया जारी है जिसके ऐवज में ठेकेदार की सिक्योरिटी मनी को जब्त करने की प्रक्रिया की जा रही है।

   वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह ने किसी भी प्रकार की अनियमितता होने को सिरे से नकार दिया उन्होंने कहा सभी जिम्मेदार एजेंसियों से  वसूली की जा रही है और अनियमितताओं के आरोपों की जांच नगर पंचायत कार्यालय में आकर की जा सकती है।

आपको बता दें कि नगर पंचायत लाल कुआं पर वित्तीय अनियमितताओं जैसे कई संगीन आरोप लगाए जाते रहे हैं जिस पर जांच कमेटी द्वारा आरोप निर्धारित किए गए हैं।

Also Read This

मौसम अपडेट : दून समेत इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों...

हादसा : तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा,हुई मौत 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी...

Related Posts