सुपर एक्सक्लूसिव : सीएम ने कहा जांच एजेंसियों को फ्री हैंड। कुलसचिव बोले “नहीं देंगे फ्री हैंड”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड में विकास में फिसड्डी रह जाने के बावजूद ढाई साल की उपलब्धि के तौर पर जीरो टोलरेंस के ही सहारे पंचायत चुनाव में उतर गए हों लेकिन श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मुख्यमंत्री की इस मुहिम से कोई सरोकार नहीं है।  हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड में विकास में फिसड्डी रह जाने के बावजूद ढाई साल की उपलब्धि के तौर पर जीरो टोलरेंस के ही सहारे पंचायत चुनाव में उतर गए हों लेकिन श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मुख्यमंत्री की इस मुहिम से कोई सरोकार नहीं है।
 हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को पत्र लिखकर साफ-साफ हिदायत दी है कि कोई भी किसी भी प्रकार की जांच एजेंसी को सीधे कोई भी दस्तावेज नहीं दे सकेगा। इसके लिए कुलसचिव की मंजूरी अनिवार्य होगी।
 गौरतलब है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो बड़े घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। और एक जांच विजिलेंस के पास है। इसके अलावा तीन और जांचें हैं जो पुलिस के पास हैं।
निजी कॉलेजों को फर्जी तरीके से संबद्धता देने के घोटाले और शिक्षकों के एलटीसी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।
इसके अलावा टैक्सी बिल घोटाला विजिलेंस के पास है। पौड़ी जिले की पुलिस भी तीन घोटालों की जांच कर रही है।
 इन सबके बावजूद कुलसचिव का नया फरमान आया है कि जांच एजेंसियों को सीधे कोई भी दस्तावेज न दिए जाएं। क्या कुलसचिव सीएम से ऊपर है ! फिर सीएम के फरमान का क्या मतलब है !

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts