राष्ट्रीय सुशासन पुरस्कार से सम्मानित हुए IAS बंशीधर तिवारी, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण

देहरादून। उत्तराखंड के लिए आज का दिन अत्यंत सम्मानजनक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी को सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस सम्मान के बाद पूरे प्रदेश में बधाइयों का दौर जारी है। IAS बंशीधर तिवारी राज्य के उन […]

देहरादून। उत्तराखंड के लिए आज का दिन अत्यंत सम्मानजनक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी को सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस सम्मान के बाद पूरे प्रदेश में बधाइयों का दौर जारी है।

IAS बंशीधर तिवारी राज्य के उन प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, पारदर्शी निर्णयों और तेज संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग पहचान बनाई है। जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक की अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा प्रदान की है।

सूचना विभाग में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। डिजिटल पारदर्शिता को मजबूत करने, सरकारी संवाद को प्रभावी बनाने और सुशासन को नई गति देने के प्रयासों ने विभाग की कार्यशैली में सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनकी सरल और परिणाम आधारित कार्यपद्धति का लाभ सीधे जनता और शासन व्यवस्था दोनों को मिला है।

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होना न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि यह उत्तराखंड की मजबूत होती प्रशासनिक प्रणाली को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला क्षण है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts