मानसून सीजन को देखते हुए, शिक्षा विभाग ने भी स्थापित किया अपना कंट्रोल रूम….

देहरादून – उत्तराखंड शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस बात की जानकारी देते हुए कंट्रोल रूम के माध्यम से छात्रों की समस्याओं के समाधान की बात कही, इस दौरान शिकायतकर्ताओं के लिए कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं ताकि लोगों की समस्याओं पर न केवल समाधान की तरफ कदम […]

देहरादून – उत्तराखंड शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस बात की जानकारी देते हुए कंट्रोल रूम के माध्यम से छात्रों की समस्याओं के समाधान की बात कही, इस दौरान शिकायतकर्ताओं के लिए कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं ताकि लोगों की समस्याओं पर न केवल समाधान की तरफ कदम उठाए जा सके बल्कि कंट्रोल रूम को दी गई जिम्मेदारी की भी समीक्षा की जा सके।

मानसून का सीजन आते ही एक तरफ जहां आपदा प्रबंधन विभाग भारी बारिश के संबंध में तैयारी में जुटा है तो वहीं शिक्षा विभाग भी हर दिन नए फैसले कर रहा है।

इस कड़ी में राज्य में पहली बार शिक्षा विभाग ने छात्रों और अभिभावकों के लिए बरसात को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया है खास बात यह है कि कंट्रोल रूम स्थापित होने के बाद अब शिक्षा विभाग की तरफ से यहां पर नोडल और सह नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं शिक्षा विभाग का पहली बार कंट्रोल रूम स्थापित करने का मकसद छात्रों और उनके अभिभावकों की समस्याओं का कंट्रोल रूम के माध्यम से समाधान करना है इसके लिए विभाग ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

शिक्षा विभाग की तरफ से शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18001804132 जारी किया गया है, खास बात यह है कि इस कंट्रोल रूम में शिक्षक भी अपनी समस्याएं बता सकेंगे नोडल अधिकारियों के स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा फिलहाल 8 जुलाई से 10 अगस्त तक कंट्रोल रूम में समस्याएं और उनके निराकरण पर काम किया जाएगा जबकि कंट्रोल रूम को लेकर हर 2 सप्ताह में समीक्षा करने के भी निर्देश विभाग के मंत्री ने दिए हैं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मानें तो बरसात के सीजन में सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों में बारिश परेशानी बन जाती है, ऐसे भी कंट्रोल रूम इन समस्याओं का समाधान करेगा और न केवल छात्र अभिभावक उनकी शिक्षक भी इसमें अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

ब्रेकिंग: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों...

Related Posts