बड़ी खबर : भाजपा विधायक के भाई ने अपनी भाभी पर किया जानलेवा हमला

भाजपा विधायक के छोटे भाई ने अपनी बड़ी भाभी के ऊपर फावड़े से जानलेवा हमला किया है।  मामला पौड़ी जिले के कोटद्वार का है, जहां पर रतनपुर कुम्भीचौड़ में लैंसडौन से भाजपा के विधायक दिलीप रावत के छोटे भाई ने अपनी बड़ी भाभी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। किसी बात को लेकर भाभी […]

भाजपा विधायक के छोटे भाई ने अपनी बड़ी भाभी के ऊपर फावड़े से जानलेवा हमला किया है। 

मामला पौड़ी जिले के कोटद्वार का है, जहां पर रतनपुर कुम्भीचौड़ में लैंसडौन से भाजपा के विधायक दिलीप रावत के छोटे भाई ने अपनी बड़ी भाभी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।

किसी बात को लेकर भाभी और देवर में विवाद उत्पन्न हुआ, बात इतनी बढ़ गई की मारपीट तक बात पहुंच गई। 

मारपीट में हुई घायल भाभी की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर भी दी गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैl 

मामला विधायक के परिजनों से जुड़ा है, जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामले में समझौते के भी प्रयास चल रहे हैl

भाजपा विधायक दिलीप रावत चार भाई हैं और तीसरे नंबर के छोटे भाई ने अपनी भाभी पर फावड़े से जानलेवा हमला किया है। जिसमें भाभी ने कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की शिकायत बकायदा तहरीर में की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts