कोटद्वार दुकान विवाद ने पकड़ा सियासी तूल, राहुल–ओवैसी समर्थन के बाद पुलिस हाई अलर्ट

कोटद्वार। कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर उपजा विवाद फिलहाल थम गया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि दुकान का नाम यथावत रहेगा। हालांकि, मामले से जुड़े दीपक कुमार सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद दीपक ने अपनी सुरक्षा को लेकर […]

कोटद्वार।

कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर उपजा विवाद फिलहाल थम गया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि दुकान का नाम यथावत रहेगा। हालांकि, मामले से जुड़े दीपक कुमार सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद दीपक ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन से मांग भी रखी है।

इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल देखी गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दीपक के समर्थन में बयान दिए हैं, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार में पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमाओं पर भी सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ यह विवाद शुरुआत में एक साधारण मांग तक सीमित था, लेकिन कुछ ही समय में यह सामाजिक और राजनीतिक बहस का रूप ले बैठा। हालात ऐसे बने कि तनाव बढ़ने लगा और प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े।

फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : बीच सड़क महिलाओं और युवकों के बीच मारपीट,वीडियो वायरल 

Haridwar News: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर महिलाओं...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छाया ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जलवा, गायन-मिमिकरी से छात्रों ने बांधा समां

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य...

Related Posts