बड़ी खबर: भाजपा विधायक ने उठाया लैंड जिहाद का मुद्दा

उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान पहली बार बीजेपी के रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने सदन में राज्य में बढ़ रहे जनसंख्या असंतुलन और मुस्लिम लैंड जिहाद के मामले को उठाया।  उत्तराखंड में बढ़ती जनसंख्या और मुस्लिम लैंड जिहादयह एक गंभीर समस्या है।उत्तराखंड में मुस्लिम आबादी असम के बाद सबसे ज्यादा बढ़ रही […]

उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान पहली बार बीजेपी के रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने सदन में राज्य में बढ़ रहे जनसंख्या असंतुलन और मुस्लिम लैंड जिहाद के मामले को उठाया। 

उत्तराखंड में बढ़ती जनसंख्या और मुस्लिम लैंड जिहादयह एक गंभीर समस्या है।उत्तराखंड में मुस्लिम आबादी असम के बाद सबसे ज्यादा बढ़ रही है। जो एक सोचनीय विषय है।

हल्द्वानी रेलवे,पछुवा देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिले में सरकारी जमीनों पर ये मुस्लिम आबादी अवैध रूप से बढ़ी हुई है। जो चिंता का विषय है।

विधान सभा में पहली बार किसी सत्ता पक्ष के विधायक ने इस गंभीर विषय पर सदन और सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।

बीजेपी के रुद्रपुर विधायक ने सदन में ये मामला उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड में ये समस्या एक विकराल रूप धारण कर रही है ।

विधायक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन एक बड़ी समस्या बन रही है। खास तौर पर उन्होंने उधम सिंह नगर जिले में सरकारी जमीनों पर यूपी से आए लोगो द्वारा अवैध रूप से बसने और यहां देवभूमि में लैंड जिहाद का षड्यंत्र रचे जाने की बात प्रभावशाली रूप से रखी।

 देवभूमि उत्तराखंड में लव जिहाद और बढ़ते अपराधो के लिए भी विधायक ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें देवभूमि की संस्कृति को प्रभावित करने में लगी है। यूपी से लगे जिलों में जनसंख्या असंतुलन भविष्य की चिंता करने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वो अवैध रूप से बसे इन लोगो को चिन्हित कर यहां से खदेड़े।

Also Read This

मौसम अपडेट : दून समेत इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों...

हादसा : तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा,हुई मौत 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी...

Related Posts