हादसा: यहां सड़क पर पलटी गाड़ी। डोईवाला एसडीएम ने चार युवकों को सकुशल बचाया

रिर्पोटर: आरती वर्मा गैरसैण बजट सत्र  से वापस लौट रहे डोईवाला उप जिलाधिकारी ने शिवपुरी के पास सड़क पर पलटी गाड़ी से चार युवकों को सकुशल बाहर निकाला । गैरसेंण बजट सत्र से लौट रहे डोईवाला एसडीएम शेलेन्द्र नेगी, व अन्य स्टाफ ने सड़क पर पलटी गाड़ी में फंसे 4 युवक को गाड़ी से बाहर […]

रिर्पोटर: आरती वर्मा

गैरसैण बजट सत्र  से वापस लौट रहे डोईवाला उप जिलाधिकारी ने शिवपुरी के पास सड़क पर पलटी गाड़ी से चार युवकों को सकुशल बाहर निकाला ।

गैरसेंण बजट सत्र से लौट रहे डोईवाला एसडीएम शेलेन्द्र नेगी, व अन्य स्टाफ ने सड़क पर पलटी गाड़ी में फंसे 4 युवक को गाड़ी से बाहर निकाल कर शिवपुरी पुलिस को सूचना दी उप जिला अधिकारी ने बताया कि चारों युवक सुरक्षित हैं।

शिवपुरी के पास एक चंडीगढ़ नंबर की कार अचानक सड़क पर पलट गई, जिसमें 4 लड़के सवार थे जिन्हें शैलेंद्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी डोईवाला, श्री गणेश कंडवाल उपायुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तराखंड,  तहसील डोईवाला के स्टाफ, जो गैरसैण बजट सत्र से वापस लौट रहे थे, के द्वारा  मौके पर गाड़ी से बाहर निकाला गया। चारों युवक सुरक्षित हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा शिवपुरी पुलिस चौकी को सूचना दी गई थी  तथा पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई थी ।

 

Also Read This

मौसम अपडेट : दून समेत इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों...

हादसा : तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा,हुई मौत 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी...

Related Posts