ऊधमसिंहनगर पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, कई थानों की कमान बदली

रुद्रपुर | ऊधमसिंहनगर जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना और थानों की कार्यप्रणाली में […]

रुद्रपुर |

ऊधमसिंहनगर जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना और थानों की कार्यप्रणाली में तेजी लाना बताया जा रहा है।

 

जारी आदेशों के अनुसार, निरीक्षक विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से हटाकर कोतवाली कुण्डा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक मंजू पाण्डेय को महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए कोतवाली नानकमत्ता की कमान सौंपी गई है।

 

इसके अलावा, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, जो अब तक नानकमत्ता थाने के थानाध्यक्ष के रूप में तैनात थे, उन्हें जनपद की एसओजी का प्रभारी बनाया गया है। इस बदलाव को रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

 

सख्त फैसलों के लिए पहचाने जाते हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा

 

रुद्रपुर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा अपनी कठोर और निर्णायक कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। अपराध नियंत्रण को लेकर उनका रुख हमेशा आक्रामक रहा है। हाल ही में वे उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने करीब 70 वाहनों और 300 पुलिसकर्मियों के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था।

 

उनके नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी, जहां पूरे गांव की घेराबंदी कर पुलिस ने दबिश दी। इस ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिससे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में हलचल मच गई थी।

 

पुलिस महकमे में किए गए इस ताजा फेरबदल को एसएसपी मिश्रा की उसी सख्त और परिणामोन्मुख रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts