धर्मपुर विधानसभा में परिवर्तन करेंगी मातृशक्ति 

आज धर्मपुर विधानसभा में बंगाली कोठी में अकोला रेस्टोरेंट पर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत और कांग्रेस राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया ने मातृ शक्ति को संवोधित किया। श्री हरीश रावत ने कहा की राज्य के आंदोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण […]

आज धर्मपुर विधानसभा में बंगाली कोठी में अकोला रेस्टोरेंट पर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत और कांग्रेस राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया ने मातृ शक्ति को संवोधित किया। श्री हरीश रावत ने कहा की राज्य के आंदोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज जब राज्य समस्याओं के अंबार पर खड़ा है तो पुनः हम सभी राज्य की महिलाओं को आगे कर इस राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसित कर सकते हैं। श्री वैभव वालिया ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में समस्याओं का अंबार लगा है और इस विधानसभा में महिलाएं ही विनोद चमोली को हराएंगी और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलायेंगी। अवसर पर सर्व सम्मति से तय हुआ कि शीघ्र ही विधानसभा में नव वर्ष पर “मातृ शक्ति सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनीता सकलानी, उमा पंवार, मंकला थापा, रजनी नेगी, स्वाति नेगी, बिपाशा बिष्ट, लक्ष्मी देवी, दीपा बिंजोला आदि को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरि प्रसाद भट, ललित भद्री, विकास नेगी, आयुष सेमवाल, नरेश सकलानी, महेश जोशी, हेमंत उप्रेती, आदर्श सूद, गगन चाचर, अनिल नेगी, करण कनोजिया, दलबीर सिंह बर्थवाल , आनंद बिष्ट, अमन सिंह, अभय कथूरिया आदि ने संबोधित किया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts