बच्चों की कहासुनी बनी संग्राम, घरों तक पहुंची लाठियां—पुलिस ने संभाला मोर्चा

हरिद्वार जनपद के रुड़की शहर में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक टकराव में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और क्षेत्र में जमकर लाठी-डंडे चले। स्थिति इस कदर बिगड़ी कि लोग एक-दूसरे के घरों में घुसकर हाथापाई करने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और […]

हरिद्वार जनपद के रुड़की शहर में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक टकराव में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और क्षेत्र में जमकर लाठी-डंडे चले। स्थिति इस कदर बिगड़ी कि लोग एक-दूसरे के घरों में घुसकर हाथापाई करने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

 

घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के इमली रोड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते परिजन भी विवाद में शामिल हो गए और मामला उग्र झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच खुलेआम डंडे चले, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

 

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन झगड़े में शामिल लोगों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। हालात बेकाबू होते देख किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि विवाद की वास्तविकता सामने लाई जा सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

 

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि झगड़े की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और संबंधित लोगों को शांत कराया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

गौरतलब है कि रुड़की क्षेत्र में आए दिन मारपीट और आपसी विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी मामूली बात पर हथियार लहराए जाते हैं तो कहीं फायरिंग तक की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन घटनाओं पर पूर्ण विराम नहीं लग पा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट आज, इन अहम प्रस्तावों पर रहेगी नजर 

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 सितंबर को उत्तराखंड सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

Related Posts