बड़ी खबर: विधायक उमेश कुमार से 4.50 लाख की ठगी! WhatsApp पर लग्जरी कार का सौदा पड़ा भारी,मुकदमा दर्ज

Uttarakhand News | Dehradun Crime News देहरादून। उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश कुमार शर्मा के साथ 4.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पुरानी लग्जरी कार बेचने का झांसा देकर विधायक से लाखों रुपये ले लिए, लेकिन न तो वाहन की डिलीवरी […]

Uttarakhand News | Dehradun Crime News

देहरादून। उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश कुमार शर्मा के साथ 4.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पुरानी लग्जरी कार बेचने का झांसा देकर विधायक से लाखों रुपये ले लिए, लेकिन न तो वाहन की डिलीवरी दी और न ही रकम वापस लौटाई। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप पर भेजी कार की तस्वीरें, फिर हुआ सौदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक उमेश कुमार शर्मा के कार्यालय प्रबंधक मोहम्मद असद खान ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि अगस्त 2025 में झारखंड के रांची निवासी ख्वाजा हुसैन ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक पुरानी मॉरिस कार बेचने का प्रस्ताव दिया था।

आरोपी ने कार की तस्वीरें और अन्य विवरण भेजकर भरोसा दिलाया कि वाहन जल्द ही देहरादून में उपलब्ध करा दिया जाएगा। बातचीत के बाद कार का सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ।

रुपये लेने के बाद नहीं भेजी कार

शिकायत के मुताबिक सौदा तय होने के बाद अलग-अलग तारीखों में आरोपी के बैंक खाते में कुल 4.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि पूरी रकम मिलने के बावजूद आरोपी ने वाहन नहीं भेजा।

जब लगातार कार की डिलीवरी को लेकर संपर्क किया गया तो आरोपी ने कथित तौर पर पैसे लेने की बात स्वीकार की, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद खुद को ठगा महसूस करते हुए विधायक कार्यालय की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, बैंक खातों की जांच शुरू

थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी ख्वाजा हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन सौदों में बरतें सावधानी

यह मामला एक बार फिर ऑनलाइन वाहन खरीद-बिक्री के दौरान सतर्क रहने की जरूरत को उजागर करता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वाहन या महंगी वस्तु की खरीदारी से पहले उसकी सत्यता की पूरी जांच कर लें और बिना भौतिक सत्यापन के बड़ी रकम ट्रांसफर करने से बचें।

यह भी पढ़ें

👉बड़ी खबर: जानिए किसानों के खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000! पहले निपटा लें ये 3 जरूरी काम

👉 बड़ी खबर: प्रदेशभर में आज से शुरू हुआ SIR । डेटा मिलान नहीं हुआ तो जारी होगा नोटिस

👉 8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 20 महीने का एरियर! लाखों में पहुंचेगा आकड़ा 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts