नैनीताल में रस्सी से लटका मिला युवक का शव।जानिए, ये है पूरा मामला…

स्टोरी: कमल जगाती  ब्रेकिंग न्यूज़ :- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में अज्ञात कारणों से 32 वर्षीय अक्षय पालीवाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की तैयारी कर रही है।तल्लीताल के मे-विला क्षेत्र में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने फांसी लगा ली है। […]

स्टोरी: कमल जगाती 

ब्रेकिंग न्यूज़ :- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में अज्ञात कारणों से 32 वर्षीय अक्षय पालीवाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की तैयारी कर रही है।
तल्लीताल के मे-विला क्षेत्र में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने फांसी लगा ली है। युवक के घरवाले इनदिनों असम गए हुए हैं। अक्षय का कमरा बीते दिनों से बंद था और आज घर के ऊपरी हिस्से से देखने पर अक्षय रस्सी के सहारे छत से लटका दिखा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अक्षय के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का कारण पता नहीं चल सका और न ही उसके घटना को अंजाम देने का समय पता चल सका है। पुलिस अब पंचनामा भरकर पोस्ट मोर्टेम करने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि प्रथम दृष्टीय मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के समय और कारणों का पोस्ट मोर्टेम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts