लापरवाही पड़ी भारी, नहर में गिरे बुजुर्ग के मामले में सिंचाई विभाग पर एफआईआर, डीएम का सख्त संदेश

देहरादून। सार्वजनिक सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अपर तुनवाला कैनाल रोड पर एक बुजुर्ग के नहर में गिरकर घायल होने की घटना को लेकर प्रशासन की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। […]

देहरादून।
सार्वजनिक सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अपर तुनवाला कैनाल रोड पर एक बुजुर्ग के नहर में गिरकर घायल होने की घटना को लेकर प्रशासन की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग द्वारा नहर की नियमित सफाई के लिए स्लैब हटाए गए थे। हालांकि कार्यस्थल पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए थे। सुबह टहलने निकले बुजुर्ग को घने कोहरे के कारण खुला स्लैब दिखाई नहीं दिया, जिससे वे संतुलन खोकर नहर में गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागों, कार्यदायी एजेंसियों और ठेकेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि निर्माण, मरम्मत या सफाई से जुड़े किसी भी कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। जनसुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यस्थलों पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रात्रिकालीन रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि कैनाल रोड पर सीवर पाइपलाइन डालने के बाद सड़क का प्राथमिक रेस्टोरेशन कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल वहां किसी प्रकार की रोड कटिंग का काम नहीं चल रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : दूसरे राज्य भी अपना रहे उत्तराखंड का खनन रोकने का तरीका

देहरादून: उत्तराखंड की खनन नीति और खनन गतिविधियों में पारदर्शिता लाने के लिए लागू की गई ई-चेक गेट प्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए...

एक्शन: एक लाख की स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज  

उत्तरकाशी: रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी जिले की पुरोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौगांव...

Related Posts