उत्तराखंड की रजत जयंती पर पीएम मोदी करेंगे 8260 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर एफआरआई देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। राज्य की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ₹8260 करोड़ से […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर एफआरआई देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

राज्य की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

इसके तहत प्रधानमंत्री देहरादून की सोंग बांध पेयजल परियोजना और नैनीताल की जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का शिलान्यास करेंगे। सोंग बांध परियोजना देहरादून को प्रतिदिन 150 एमएलडी पेयजल उपलब्ध कराएगी, जबकि जमरानी परियोजना सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन में सहायक होगी।

इसके अलावा, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र और विद्युत सबस्टेशन परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts