पौड़ी गढ़वाल: बुंखाल मेले से लौटते श्रद्धालुओं की कार हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर

पौड़ी गढ़वाल में बुंखाल मेले से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक में हुई, जहां अनियंत्रित वाहन सीधे खाई में जा समा गया। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से […]

पौड़ी गढ़वाल में बुंखाल मेले से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक में हुई, जहां अनियंत्रित वाहन सीधे खाई में जा समा गया। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

 

मृतकों की पहचान वीरेंद्र (23) पुत्र सरदार सिंह, निवासी ग्राम टीला, पैठाणी और संतोष सिंह (35) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम टीला, थाना पैठाणी के रूप में हुई है। दूसरी ओर, गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं में सोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, घायलों में वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह रुद्रप्रयाग जनपद के रहने वाले हैं।

 

गौरतलब है कि बुंखाल मेला पाबौ ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मंदिर में हर वर्ष आयोजित होता है। काली देवी को समर्पित यह मेला स्थानीय लोगों सहित दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मेले के समापन के बाद श्रद्धालु लौट रहे थे, तभी यह दुखद सड़क हादसा हुआ।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts