PM Kisan Yojana 23rd Installment 2026 | PM Kisan 23 Kist Date | PM Kisan Samman Nidhi Yojana | PM Kisan Status Check
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment 2026)जारी होने की तारीख तय हो गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan 23 Kist Date)किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
इस किस्त के तहत पात्र किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि किसानों को सालाना मिलने वाली ₹6,000 की आर्थिक सहायता का हिस्सा है।
20 जून को जारी होगी PM Kisan की 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों को 22 किस्तों का लाभ मिल चुका है। इससे पहले 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की गई थी, जिसका लाभ देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था।
अब 23वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को अगली किस्त जारी की जाएगी।
Only 3 Days Left!
The 23rd instalment of the PM-KISAN Scheme will be released on 20 June 2026, bringing timely financial support directly to farmers' bank accounts.
Supporting farmers, Strengthening agriculture and Building a self-reliant India. #AgriGOI#PMKISAN… pic.twitter.com/Ym5nBxnIrE— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 16, 2026
किस शहर से जारी करेंगे पीएम मोदी?
हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करते हुए किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है कि पीएम मोदी किस शहर से 23वीं किस्त जारी करेंगे।
सूत्रों के अनुसार इस बार कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अभी अंतिम कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।
इन किसानों को मिलेगा ₹2000 का लाभ
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने योजना की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।
लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें:
✅ ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी होनी चाहिए
✅ आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
✅ भूमि रिकॉर्ड सत्यापित होना चाहिए
✅ नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में होना चाहिए
यदि इनमें से किसी जानकारी में त्रुटि है तो किस्त रुक सकती है।
मोबाइल से ऐसे चेक करें 23वीं किस्त का स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 23वीं किस्त आएगी या नहीं, तो घर बैठे आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया:
- PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
- “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर “Get Data” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपकी किस्त और लाभार्थी स्थिति की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
PM Kisan Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में किसानों को ₹2,000 सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
यदि आपने अभी तक e-KYC, बैंक खाते की आधार लिंकिंग या भूमि रिकॉर्ड सत्यापन नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें। अन्यथा 23वीं किस्त का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़े:





