बड़ी खबर: यहां युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, प्रेम प्रसंग का हैं मामला

रुद्रपुर:-ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट/कार्तिक उपाध्याय  शहर के रम्पुरा मोहल्ले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है,मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रम्पुरा मोहल्ले में नरेश के पुत्र  शिवा की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत […]

रुद्रपुर:-ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट/कार्तिक उपाध्याय 

शहर के रम्पुरा मोहल्ले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है,मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रम्पुरा मोहल्ले में नरेश के पुत्र  शिवा की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

खबर मिलते ही कोतवाल विक्रम राठौर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने पंचनामा भरकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया जा रहा की युवक का मोहल्ले में ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था,दोनों आपस में शादी करना चहाते थे,लेकिन युवती के घर वाले इसको राजी नहीं थे, जिसपर युवती ने भी शादी से इंकार कर दिया।

बताया जा रहा की सोमवार की रात युवक ने युवती को फोन करके शादी न करने पर आत्माहत्या की धमकी देने के बाद फोन बंद कर लिया। 

बताया जा रहा की युवक के धमकी देने के बाद फोन बंद होने पर युवती रात को ही अपने परिजनों के साथ युवक के घर गयी थी,जहां पर उसने युवक के कमरे में जाकर देखा तो युवक बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था,जिससे बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  

वही परिवार का कहना है कि शिवा सोमवार को लड़की के घर जाकर खाना भी खा कर आया था और जब लड़की और उसके परिवार वाले शिवा के घर आए तो उन्होंने शिवा के परिवार के किसी भी सदस्य को ना उठा कर सीधे शिवा के कमरे में चले गए अब असल मामला और मौत का कारण क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा,फिलहाल परिवारजन में शिवा की मौत के बाद रो रो कर बुरा हाल है।

कोतवाल विक्रम राठौर से बात करने के बाद उन्होंने बताया की मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हुआ है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत कैसे हुई है इसकी पुष्टि होगी।

Also Read This

बड़ी खबर : 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम । आपकी जेब पर डालेंगे असर

नई दिल्ली। जुलाई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और बैंकिंग नियम बदलने जा...

बड़ी खबर: दिल्ली होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार कुक केशर नेगी को मिली जमानत

नई दिल्ली।दिल्ली के चर्चित मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार कुक केशर नेगी को बड़ी राहत मिली है। साकेत कोर्ट ने होटल में...

Related Posts