मोरी क्षेत्र में भीषण आग, तीन मंजिला घर राख में तब्दील, पालतू पशु जिंदा जले

तहसील मोरी के तहत ग्राम डामटी थुनारा में देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया, जिसमें एक तीन मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में घर में मौजूद पालतू पशुओं की भी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात के बाद हरपाल सिंह राणा पुत्र हरदयाल सिंह राणा […]

तहसील मोरी के तहत ग्राम डामटी थुनारा में देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया, जिसमें एक तीन मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में घर में मौजूद पालतू पशुओं की भी दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात के बाद हरपाल सिंह राणा पुत्र हरदयाल सिंह राणा के तीन मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई और अंदर रखा घरेलू सामान, अनाज और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से घर में पाली गई चार बकरियाँ, पंद्रह मुर्गे और दो खरगोश जिंदा जलकर मर गए।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। ग्रामीणों के अनुसार, आग ने कुछ ही समय में पूरे घर को अपनी लपटों में ले लिया, जिससे कुछ भी बचाया नहीं जा सका।

घटना की जानकारी ग्राम प्रधान डामटी थुनारा ने तुरंत प्रशासन को दी, जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। अधिकारियों द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर इस अग्निकांड को लेकर ग्रामीणों में भारी दुख और चिंता का माहौल है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts