कांग्रेस में टिकट को लेकर दो टूक: जीत की क्षमता ही बनेगी पासपोर्ट, हरक सिंह रावत का वायरल हुआ बयान

कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने साफ शब्दों में कहा है कि चुनावी टिकट केवल उसी नेता को मिलेगा, जिसमें जीत दर्ज करने की […]

कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने साफ शब्दों में कहा है कि चुनावी टिकट केवल उसी नेता को मिलेगा, जिसमें जीत दर्ज करने की वास्तविक क्षमता होगी।

डॉ. रावत ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता अभी से शीर्ष नेतृत्व का नाम लेकर यह दावा कर रहे हैं कि उनका टिकट तय हो चुका है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि जब राहुल गांधी तक का टिकट तय नहीं है, तो बाकी लोगों का टिकट कैसे फाइनल हो सकता है।

एक कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इन दिनों हर कोई यह कहता फिर रहा है कि उसका टिकट पक्का है, लेकिन पार्टी में टिकट का फैसला केवल संगठन और चुनावी गणित के आधार पर होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी सौंपी है और उसी भूमिका में वह निष्पक्ष होकर निर्णय लेंगे।

डॉ. हरक सिंह रावत ने दो टूक कहा कि टिकट के लिए उनके पास लगातार सिफारिशें आ रही हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि किसी की नजदीकी या व्यक्तिगत संबंध के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा। चाहे वह किसी बड़े नेता का करीबी ही क्यों न हो, अगर जीतने की क्षमता नहीं है तो टिकट नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को पार्टी का सिपाही मानते हैं और यदि कोई सीट ऐसी होती है जहां से कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं होगा, तो वह खुद उस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

टिकट को लेकर दिया गया उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे कांग्रेस के भीतर अनुशासन और सख्त चयन प्रक्रिया के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts