Toll Free Highways: अब बिना रुके कटेगा टोल, मई से शुरू होगी बैरियर-फ्री नई व्यवस्था

नई दिल्ली। देशभर के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अब टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी में है।

फास्टैग सिस्टम के बाद अब सरकार बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम (Toll free highways India)लागू करने जा रही है, जिसके तहत वाहन बिना रुके ही टोल शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

मई से गुजरात में होगी शुरुआत

इस नई व्यवस्था की शुरुआत मई 2026 से सूरत (Surat) के चौर्यासी क्षेत्र से की जाएगी, जहां टोल प्लाजा पहले ही हटा दिया गया है। इसके बाद हरियाणा के NH-44 स्थित घरौंदा टोल प्लाजा पर भी इसे लागू किया जाएगा। National Highways Authority of India का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यह सिस्टम लागू करना है।

कैसे काम करेगी नई तकनीक

नई व्यवस्था में पारंपरिक टोल प्लाजा की जगह हाईवे पर गेंट्री (Gantry) लगाए जाएंगे, जिनमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) और RFID रीडर लगे होंगे। ये सिस्टम चलते वाहन की नंबर प्लेट और फास्टैग को स्कैन करके बिना रोके ही टोल शुल्क काट लेंगे। इससे वाहनों की रफ्तार बनी रहेगी और कहीं भी जाम नहीं लगेगा।

सरकार पहले ही टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन को बंद कर चुकी है। अब केवल डिजिटल माध्यम से ही भुगतान किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ सेकंड के लिए वाहन रुकते थे, जिसे खत्म करने के लिए यह नई तकनीक लाई जा रही है।

यदि किसी वाहन का फास्टैग (FASTag new system)काम नहीं करता या उसमें बैलेंस नहीं होता, तो ऐसे मामलों में ई-चालान के जरिए दोगुना टोल शुल्क वसूला जाएगा। इससे नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और सिस्टम सुचारू रूप से चलेगा।

क्या होगा फायदा

इस नई व्यवस्था से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत भी कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। साथ ही टोल प्लाजा पर होने वाला ट्रैफिक जाम पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है।

Also Read This:

Gold-Silver Price Today: सोने में हल्की तेजी, चांदी में उछाल! जानें आज के ताज़ा रेट

OPPO ने ₹4100 तक सस्ता किया ये दमदार फोन । फीचर्स और ऑफर जानकर उड़ जाएंगे होश 

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts