लक्सर में भीषण हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से दो युवकों की मौत

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। सोनाली नदी से खनन सामग्री लेकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो युवकों की […]

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। सोनाली नदी से खनन सामग्री लेकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो युवकों की जान चली गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पीपली गांव का निवासी नवीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार को वह ट्रॉली में खनन सामग्री लेकर वापस लौट रहा था। हुसैनपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फट गया, जिसके चलते चालक नवीन वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित ट्रॉली सीधे जैनपुर के मेहताब की बाइक से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हॉस्पिटल ले जाते समय टूट गई सांसें

टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने नवीन (22 वर्ष) और मेहताब (25 वर्ष) दोनों को मृत घोषित कर दिया।

गुस्से में ग्रामीण, अवैध खनन पर की कार्रवाई की मांग

दुर्घटना की खबर जैसे ही गांवों तक पहुंची, जैनपुर और पीपली के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध और ओवरलोड खनन वाहन लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं, लेकिन प्रशासन इनपर काबू करने में असफल रहा है। नाराज़ ग्रामीणों ने कोतवाली में पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रोथान ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts