यमुनोत्री यात्रा में सिंगापुर की महिला श्रद्धालु समेत दो की गई जान। मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंचा

बड़कोट/उत्तरकाशी, 5 जून 2026। नीरज उत्तराखंडी  चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में सिंगापुर की एक महिला श्रद्धालु और उत्तरकाशी का एक स्थानीय यात्री शामिल हैं। दोनों की तबीयत यात्रा मार्ग पर अचानक बिगड़ गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मामलों में […]

बड़कोट/उत्तरकाशी, 5 जून 2026। नीरज उत्तराखंडी 

चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में सिंगापुर की एक महिला श्रद्धालु और उत्तरकाशी का एक स्थानीय यात्री शामिल हैं।

दोनों की तबीयत यात्रा मार्ग पर अचानक बिगड़ गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मामलों में हृदयाघात (हार्ट अटैक) की आशंका जताई जा रही है।

इन ताजा घटनाओं के बाद इस वर्ष यमुनोत्री यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

सिंगापुर की महिला श्रद्धालु की यात्रा मार्ग पर बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, सिंगापुर निवासी आर. मालावती (62 वर्ष) यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंची थीं। बुधवार देर शाम यात्रा मार्ग पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गईं।

साथ मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिल राणा ने महिला श्रद्धालु की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना पुलिस चौकी जानकीचट्टी को दे दी गई है।

स्थानीय यात्री की भी यात्रा के दौरान मौत

दूसरी घटना बृहस्पतिवार को सामने आई। बलबीर सिंह (45 वर्ष) निवासी ग्राम मोल्डा, तहसील बड़कोट, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। राम मंदिर से आगे नौ कैंची क्षेत्र के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम और अन्य यात्रियों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका, जांच जारी

चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस को दोनों मामलों की सूचना दे दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं को किया सतर्क

यात्रा सीजन में लगातार सामने आ रहे स्वास्थ्य संबंधी मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

विभाग ने सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, पर्याप्त आराम करें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या महसूस होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें।

बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को विशेष सावधानी की जरूरत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यमुनोत्री यात्रा मार्ग ऊंचाई और कठिन चढ़ाई वाला है। ऐसे में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, श्वास संबंधी बीमारी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

प्रशासन ने भी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार यात्रा करें और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें।

Also Read:

👉 हादसा: बदरीनाथ जा रहा टेंपो ट्रैवलर पलटा। महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल
👉 बड़ी खबर: धामी सरकार ने खोले दायित्वों के पत्ते, 18 भाजपा नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
👉 एक्शन: कुख्यात महिला ड्रग माफिया मेहराज देहरादून से गिरफ्तार

Also Read This

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

अजब – गजब : बिना स्वास्थ्य केंद्र फिताड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए 25 लाख का बजट

आयुर्वेदिक उपकेंद्र के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सक और तकनीकी स्टाफ भी नहीं; ग्रामीणों ने मशीन सीएचसी मोरी में लगाने की मांग कीपुरोला,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts