बड़ी खबर : बेकाबू कार ने बारातियों को रौंदा, 31 घायल, एक की मौत

उत्तराखंड में हादसों के सिलसिले रुक ही नहीं रहे,हर रोज कहीं ना कहीं कोई हादसे की खबर आते ही रहती हैl ताजा मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र का है, जहां बेकाबू कार ने बरातियों को रौंद डाला।  इस हादसे में एक बैंड वाले की मौके पर मौत और  31 लोग घायल बताए गए हैं।  गुस्साए लोगों […]

उत्तराखंड में हादसों के सिलसिले रुक ही नहीं रहे,हर रोज कहीं ना कहीं कोई हादसे की खबर आते ही रहती हैl

ताजा मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र का है, जहां बेकाबू कार ने बरातियों को रौंद डाला। 

इस हादसे में एक बैंड वाले की मौके पर मौत और  31 लोग घायल बताए गए हैं। 

गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। जबकि कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा कर यातायात को सामान्य कराया गया। 

इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।कार चालक भी घायल है,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुल 31 घायलों में से 10 अस्पताल में भर्ती हैं वहीं अन्य को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गईl

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts