ब्रेकिंग: थराली में आसमानी आफत से तबाही।दो वाहन मलबे में दबे, कई मार्ग अवरुद्ध

गिरीश चंदोला  थराली (चमोली): उत्तराखंड के चमोली ज़िले के थराली क्षेत्र में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर मलबा आने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। थराली-देवाल मोटरमार्ग पर दो वाहन मलबे की चपेट में थराली देवाल मोटरमार्ग […]

गिरीश चंदोला 

थराली (चमोली): उत्तराखंड के चमोली ज़िले के थराली क्षेत्र में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर मलबा आने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

थराली-देवाल मोटरमार्ग पर दो वाहन मलबे की चपेट में

थराली देवाल मोटरमार्ग पर थराली रामलीला मैदान के पास स्थित सिपाही गदेरे में अचानक भारी मात्रा में मलबा आ गया। इस मलबे की चपेट में एक आल्टो कार और एक स्कॉर्पियो गाड़ी आ गई, जो पूरी तरह से मलबे में दब गईं। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद

भारी बारिश का असर केवल थराली ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र पर पड़ा है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के पास मलबा आने से पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीआरओ जुटा राहत कार्यों में, कल तक खुलने की संभावना

मलबा हटाने के लिए बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और युद्ध स्तर पर सड़क खोलने का कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाएगा, जबकि थराली-देवाल मोटरमार्ग के कल तक खुलने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतें। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं किसी भी समय हो सकती हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts