Ad
Ad

आतंक: घर के आंगन में पोते-पोतियो को खिलाती महिला पर छत से कूदकर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

टिहरी जिले के प्रतापनगर विकास खंड के आबकी गांव, पट्टी भदूरा में एक गुलदार ने 55 वर्षीय महिला पर हमला किया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बाघ का आतंक आम बात हो चली है। आए दिन बाद द्वारा ग्रामीण लोगों पर हमले की खबरें सामने आती रहती है,लेकिन शासन-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे महिला आंगन में पोते – पोतियों को खिला रही थी। बाघ घर की छत से कूदा, महिला के गर्दन पर वार किया और घसीटने लगा। इस बीच शोर-शराबा हुआ और बाघ वहां से भाग गया। महिला को लंबगांव अस्पताल लाया जा रहा है।  55 वर्षीय महिला का नाम चंद्रमा देवी पत्नी अब्बल सिंह नेगी है। 

घायल होने पर महिला अपने पोते पोतियों को ढूंढ रही है। ( वीडियो में आवाज सुनी जा सकती है ) बच्चे सुरक्षित हैं।

इसके बाद भी बाघ एक कुत्ते को मार लेे गया। यह भी जानकारी मिल रही है कि शाम को आस पास के गांव में बाघ दिखाई दिया था।

- Advertisment -

Related Posts

error: Content is protected !!