आतंक: घर के आंगन में पोते-पोतियो को खिलाती महिला पर छत से कूदकर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

टिहरी जिले के प्रतापनगर विकास खंड के आबकी गांव, पट्टी भदूरा में एक गुलदार ने 55 वर्षीय महिला पर हमला किया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बाघ का आतंक आम बात हो चली है। आए दिन बाद द्वारा ग्रामीण लोगों पर हमले की खबरें सामने […]

टिहरी जिले के प्रतापनगर विकास खंड के आबकी गांव, पट्टी भदूरा में एक गुलदार ने 55 वर्षीय महिला पर हमला किया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बाघ का आतंक आम बात हो चली है। आए दिन बाद द्वारा ग्रामीण लोगों पर हमले की खबरें सामने आती रहती है,लेकिन शासन-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे महिला आंगन में पोते – पोतियों को खिला रही थी। बाघ घर की छत से कूदा, महिला के गर्दन पर वार किया और घसीटने लगा। इस बीच शोर-शराबा हुआ और बाघ वहां से भाग गया। महिला को लंबगांव अस्पताल लाया जा रहा है।  55 वर्षीय महिला का नाम चंद्रमा देवी पत्नी अब्बल सिंह नेगी है। 

घायल होने पर महिला अपने पोते पोतियों को ढूंढ रही है। ( वीडियो में आवाज सुनी जा सकती है ) बच्चे सुरक्षित हैं।

इसके बाद भी बाघ एक कुत्ते को मार लेे गया। यह भी जानकारी मिल रही है कि शाम को आस पास के गांव में बाघ दिखाई दिया था।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts