भर्ती घोटाला : नकलची अभ्यर्थी जल्द दर्ज करा दे बयान, नहीं तो घर पहुंचेगी पुलिस

AE/JE भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बयान दर्ज न कराने वाले नकलची अभ्यर्थियों के लिए अब मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है, जो नकलची अभ्यर्थी बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे अब पुलिस उनके घरों पर पहुंच रही हैl दरअसल AE/JE और पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी लंबे समय से अभ्यर्थियों से […]

AE/JE भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बयान दर्ज न कराने वाले नकलची अभ्यर्थियों के लिए अब मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है, जो नकलची अभ्यर्थी बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे अब पुलिस उनके घरों पर पहुंच रही हैl

दरअसल AE/JE और पटवारी पेपर लीक मामले में

एसआईटी लंबे समय से अभ्यर्थियों से अपील कर रही थी कि खुद सामने आकर बयान दर्ज कराएं, लेकिन अभ्यर्थी बयान दर्ज कराने के लिए सामने नहीं आ रहे थेl

इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस खुद अभ्यर्थियों के घर जाकर उन्हें बयान दर्ज करने के लिए बोल रही हैl

पटवारी पेपर लीक में 12 और एई-जेई प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

पटवारी परीक्षा का पेपर लीक करने के बाद करीब 50 अभ्यर्थियों को बेचा गया था। वहीं, एई-जेई का लीक प्रश्नपत्र लगभग 40 अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया था। 

एसआईटी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने के लिए गवाह के तौर पर अभ्यर्थियों के बयान दर्ज कर रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts