बड़ी खबर: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

लालकुआं। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिंदुखत्ता स्थित इंद्रानगर- दो निवासी चंदर सिंह की पत्नी सावित्री देवी ( 46 ) की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन परेशान हो गए। गंभीर हालत में महिला को […]

लालकुआं। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिंदुखत्ता स्थित इंद्रानगर- दो निवासी चंदर सिंह की पत्नी सावित्री देवी ( 46 ) की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन परेशान हो गए। गंभीर हालत में महिला को परिजन आनन-फानन हल्द्वानी के एसटीएच पहुंचे। इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts